अमरोहा: अमरोहा में दर्दनाक हादसा: मंदिर में घुसा बेकाबू ट्रक, रामायण पाठ कर रहे श्रद्धालुओं को कुचला, 3 की मौत, 4 घायल
Amroha, Amroha | May 27, 2026 मंदिर परिसर में रामायण पाठ चल रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार और बेकाबू खनन से भरा ट्रक मंदिर में जा घुसा। ट्रक की चपेट में आने से परम सिंह, महिपाल और 5 वर्षीय आयरन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।