बासोदा: बासौदा की रविदास कॉलोनी में शराब के नशे में दो युवकों ने बुजुर्ग के साथ की मारपीट, केस दर्ज
Basoda, Vidisha | Aug 19, 2024 आज मिली जानकारी के अनुसार बासौदा की रविदास कॉलोनी में शराब के नशे में दो युवकों द्वारा बुजुर्ग के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है बुजुर्ग की शिकायत पर बासौदा शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार शराब के नशे में आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ गाली गलौज कर मारपीट की है