कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने मंगलवार सुबह 11 बजे संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जनदर्शन कक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आवेदकों से मधुर एवं आत्मीय संवाद कर उनकी मांगों और शिकायतों की विस्तार से जानकारी ली तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब कर मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।