सोहागपुर: बिजली की समस्या को लेकर भोंक खेड़ी कला सब स्टेशन पर ग्रामीणों ने दिया धरना, डीजीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
सोहागपुर ब्लॉक के भौखेड़ी कला सब स्टेशन पर बिजली समस्या को लेकर किसानों ने सोमवार को धरना दिया। भौखेड़ी कला, गुर्जरखेड़ी और खपरिया फीडर से जुड़े किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सब स्टेशन परिसर में बैठे रहे और डीजीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में ओवरलोड और अनियमित बिजली आपूर्ति से सिंचाई प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि लाइनमैन