छबड़ा: छबड़ा में गायत्री परिवार की ओर से विधि विधान से पुंसवन संस्कार का आयोजन किया गया
Chhabra, Baran | Jun 1, 2026 अखिल विश्व गायत्री परिवार, छबड़ा की ओर से गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को वैदिक परंपरा के साथ पुंसवन संस्कार और जन्मदिवस संस्कार संपन्न कराए गए। इस दौरान पांच गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार विधि-विधान से कराया गया। गायत्री शक्तिपीठ में हर रविवार को सभी प्रकार के संस्कार कराए जाते हैं। इसी कड़ी में आज जन्मदिवस संस्कार के साथ-साथ पुंसवन संस्कार का आयोजन हुआ।