सेन्हा: सेन्हा में गेहूं की फसल में आग लगने से किसान को हुआ हजारों का नुकसान, प्रशासन से मदद की लगाई गुहार
सेन्हा थाना क्षेत्र में आग लगने से किस के गेहूं की फसल राख हो गई है। जिससे किसान को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। सेन्हा अमन चौक निवासी मुंतज़िर अंसारी पिता रसूल अंसारी ने कस्तूरबा आवासीय स्कूल के समीप गेहूं का फसल लगाया था मंगलवार देर शाम तक उसने फसाल की कटाई कर एक जगह पर रख दी थी। सुबह जाकर जब उसने देखा तो उसकी फसलों में आग लगी हुई थी।