अंबिकापुर: बतौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोविंदपुर में मौसम में अचानक बदलाव के बाद बिजली गिरने से 17 मवेशियों की हुई मौत
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बतौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोविंदपुर से एक दुखद घटना सामने आई है। सोमवार देर दोपहर मौसम में अचानक बदलाव के बाद गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 17 मवेशियों की मौत हो गई।