भरगामा: तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही 8 वर्षीय मासूम को कुचलकर फरार हुए सवार, गांव में पसरा मातम
भरगामा थाना क्षेत्र के शेखपुरा वार्ड संख्या आठ में तेज रफ्तार का कहर एक मासूम की जान ले गया। सड़क पार कर रही 8 वर्षीय बच्ची को बाइक सवार युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद पूरे पंचायत में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।