छतरपुर: ग्राम बिजासीन में जमीनी विवाद पर एक दर्जन लोगों ने दो लोगों से की मारपीट, अस्पताल में भर्ती
सरवई थाना क्षेत्र की ग्राम बिजासीन के रहने वाले श्रवण मिश्रा और उमाकांत मिश्रा के साथ गांव को ही एक दर्जन लोगों ने खेत पर जाकर जमीनी विवाद के चलते लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट कर दी,घायलों ने आज 1 अप्रैल सुबह 11:00 बजे बताया कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते मारपीट की गई,घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं।