डुमरा: सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में एसपी ने की क्राइम मीटिंग, अपराध पर नियंत्रण रखने हेतु दिए निर्देश
सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में सीतामढ़ी एसपी की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी मनोज कुमार तिवारी ने सभी थाना प्रभारी को अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस बैठक में सीतामढ़ी जिले के सभी थाना के थानाध्यक्ष सभी डीएसपी शामिल हुए एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।