पूर्णिया पूर्व: अब्दुल्ला नगर में सदर विधायक विजय खेमका ने किया सड़क का शिलान्यास
अब्दुल्ला नगर में टप्पू टोला से आदिवासी टोला तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास सदर विधायक विजय खेमका ने किया। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ. मनोज साह तथा नगर अध्यक्ष पवन सहनी ने श्रीफल फोड़ा। टप्पू टोला में स्थानीय लोगों ने सदर विधायक को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्या को सुना।