मोदनगंज: पहाड़पुर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर खाक हुई
मोदनगंज प्रखंड के पहाड़पुर गांव में बुधवार के शाम बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण हजारों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। इस अगलगी की घटना में रामदेव ठाकुर नमक व्यक्ति के घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। बाद में दमकल के गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।