मोदनगंज: डहरपुर गांव में शराब पीने के पैसे न देने पर ऑटो चालक की पिटाई
घोसी थाना क्षेत्र के डहरपुर गांव में रविवार के दोपहर एक ऑटो चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। दरअसल एक व्यक्ति के द्वारा ऑटो चालक से शराब पीने को लेकर पैसे की मांग की जा रही थी जिसे नहीं देने पर ऑटो चालक एवं उसके मां के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इस बाबत मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।