मोदनगंज: करहरा में दो गुटों के बीच मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल, 17 पर मामला दर्ज
मोदनगंज प्रखंड के करहरा गांव में नई सड़क पर गाड़ी ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गया। घायल सभी लोगों को इलाज को लेकर घोषी पीएचषी में भर्ती कराया गया है। इस बाबत दोनों पक्षों की ओर से स्थानीय थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें कुल 17 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।