चंदिया: चंदिया में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, रेत-गिट्टी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
कलेक्टर राखी सहाय के निर्देशन में 8 जून को खनिज विभाग की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो वाहनों को बिना वैध दस्तावेज खनिज परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया। दोनों वाहनों के स्वामी और चालक शेख कमामुद्दीन निवासी भनपुरा के खिलाफ म.प्र. खनिज अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।जाँच जारी है ।