कलीनगर: नवदिया के पास ई-रिक्शा पलटने से दो मासूम समेत छह लोग घायल, चालक फरार
सेहरामऊ थाना क्षेत्र में बुधवार एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में पलट गया, जिससे दो मासूम बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। गांव बेला निवासी आशा देवी ने शाम चार बजे बताया कि वह अपने पति मुन्नालाल के साथ खुटार से दवा लेकर लौट रही थीं। ई-रिक्शा में गांव की पूजा, उनके पति कमलेश, दो छोटे बच्चे और चालक सहित सात लोग सवार थे।