नसीराबाद: हाईटेंशन लाइन पर हाथ डालने वाली गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे नसीराबाद सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 बदमाश गिरफ्तार..
सोमवार को सुबह 6:00 बजे प्रेस नोट के जरिये प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर जिले में लगातार हो रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के एल्यूमिनियम तार चोरी की वारदातों का नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस हाई टेंशन लाइन चोरी करने वाली गेम को गिरफ्तार किया है पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपी को कब्जे से माल भी बरामद किया है