डॉ. अंबेडकर नगर: महू पोस्ट ऑफिस से ऑर्फियम टॉकीज के बीच सड़कों में हुए बारिश के कारण बड़े-बड़े गड्ढे
महू शहर में बारिश के बीच पोस्ट ऑफिस रोड से ऑर्फियम टॉकीज तक की सड़क लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे बारिश के पानी से भर जाने के कारण दिखाई नहीं देते, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया है। ऐसे में राहगीरों और वाहन च