कल्याणपुर: समाजसेवी वीरेंद्र मोहन चौधरी को श्रद्धांजलि, पटोरी में सभा आयोजित कर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
शाहपुर पटोरी स्थित आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय परिसर में रविवार को समाजसेवी वीरेंद्र मोहन चौधरी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके समाजसेवा, अनुशासन और आयुर्वेद के माध्यम से नि:शुल्क सेवा को याद किया। बताया गया कि सड़क हादसे में घायल होने के बाद उनका निधन हुआ।