गुमला: धान काटकर लौट रही महिला को जाड़ा सांप ने तीन जगह काटा, इलाज़रत*
Gumla, Gumla | Nov 10, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के जिलिंगबिरा निवासी 50 वर्षीय लालो देवी के पैर में जहरीले सांप ने डंस लिया। जिसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार लालो देवी सोमवार की दोपहर अपने खेत से धनकटनी करने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान एक सांप में लालो देवी का पैर पड़ गया। जिससे सांप ने उसके पैर मे काट लिया। उसका पर फूलता जा रहा है।