गुरुग्राम: अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने की कार्रवाई, स्वच्छ शहर बनाने पर दिया ज़ोर
नगर निगम गुरुग्राम की स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम लगातार शहर की सडक़ों, फुटपाथों, ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त एवं स्वच्छ बनाने में जुटी हुई है। इसी क्रम में टीम ने संत रविदास मार्ग, लक्ष्मण विहार, रेलवे रोड, मेफील्ड गार्डन, निर्वाणा सेंट्रल रोड, इस्लामपुर, सेक्टर-38, सोहना रोड, बादशाहपुर मे कार्रवाई की गई है l