गुरुग्राम: गुरुग्राम में ₹10 के विवाद में ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई, सेक्टर-9A पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
किराए के 10 रुपए को लेकर ऑटो चालक को एक युवक से बहस करना भारी पड़ गया। युवक ने अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर ऑटो चालक को बेरहमी से डंडों से पीटा। घायल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, परिजनों ने उसकी हालत देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है l