सुपौल: शाहपुर पृथी पट्टी में 3 दिन से लापता युवक का शव खेत में मिला, जांच में जुटी पुलिस
Supaul, Supaul | Jun 20, 2025 सुपौल जिला के भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पृथी से बीते 17 तारीख से गायब युवक का आज शुक्रवार के दोपहर 2:00 शाहपुर पृथी पट्टी स्थित पटवा के खेत में शव मिला है जिसकी सूचना परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। भपटियाही थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सुपौल लाया है।