भोरे बाजार में शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे उसे समय हड़कंप मच गया जब प्रशासन द्वारा दी गई चेतावनी और डेडलाइन के समाप्त होते ही अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर गरजने लगा। प्रशासन ने सड़क किनारे अवैध रूप से किए हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी देखी गई। सुबह से ही कुछ लोग अपने अतिक्रमण को हटाते दिखे।