पत्थलगांव: काडरों में बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
बागबहार थाना क्षेत्र के काडरों में सोमवार शाम करीब 8 बजे एक बाइक सवार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक चंद्रपुर क्षेत्र का निवासी है। हादसे में युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और काफी रक्तस्राव हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं