निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में कल होगा मुनि पुलक सागर जी का मंगल प्रवेश, भव्य अगवानी के बीच दो दिवसीय मंगल प्रवचन से गूंजेगा नगर
मंगलवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निम्बाहेड़ा में बुधवार को प्रख्यात जैन संत मुनि पुलक सागर जी का मंगल प्रवेश होगा। प्रतापगढ़ से पैदल विहार करते हुए मुनि संघ सुबह साढ़े 7 बजे छोटी सादड़ी रोड मंडी गेट पहुंचेगा, जहां श्रद्धालु भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद संघ आदर्श कॉलोनी स्थित शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेगा। यहां 1 और 2 जुलाई को सुबह साढ़े 8 बजे