दीगोद: दीगोद पुलिस ने लंबे समय से अदालत से फरार चल रहे एक गिरफ्तारी वारंटी को किया गिरफ्तार
Digod, Kota | Jul 8, 2025 जिले की दीगोद पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहे एक गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटा ग्रामीण से मंगलवार शाम पोने 5 बजे मिले प्रेसनोट में बताया कि केस नम्बर 899/21में गुरजीत सिंह पुत्र निरंजन सिंह फरार चल रहा था पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।उसे कोर्ट में भी पेश किया गया।