शामली: शामली में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर बड़े गड्ढ़ों से कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त, वीडियो हुआ वायरल
Shamli, Shamli | Jul 2, 2026 शामली से होकर गुजर रहे दिल्ली—देहरादून कॉरिडोर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें हाईवे पर अचानक बने गहरे गड्ढ़ों में फंसकर कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने का दावा किया गया, जिसमें एक बस की व्हील भी गड्ढ़ों में फंसने के बाद क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो की जांच पड़ताल में यह मामला शामली के लिसाढ़ कट के पास का बताया जा रहा है।