भवनाथपुर: भवनाथपुर में 18 जून को प्रखंड कार्यालय में लगेगा श्रमिक निबंधन शिविर, जिला परिसद ने दी जानकारी
भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार, 18 जून 2026 को श्रमिक निबंधन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में कुशल, अकुशल श्रमिकों एवं वाहन चालकों का निबंधन किया जाएगा।निबंधन कराने के लिए श्रमिकों को सुबह 10 बजे से आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।