रामगढ़ उपायुक्त के द्वारा जिला में अधिकारियों के साथ गत दिन हुई बैठक में अवैध बालू सहित खनन पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है। इसके बाद भी गोला प्रखंड क्षेत्र में खुल्लेआम अवैध बालू का धंधा जोरों से चल रहा है। परसाडीह बालू घाट से प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टरों से बालू का उठाव होता है। जिसे आसपास के इलाकों में बेचा जाता है।