बिरसा: कान्हा टाइगर रिजर्व: सुपखार क्षेत्र में जंगली भैंसा पुनर्स्थापना का दूसरा चरण सफल
कान्हा टाइगर रिजर्व के सुपखार क्षेत्र में जंगली भैंसा पुनर्स्थापना कार्यक्रम के दूसरे चरण में चार और जंगली भैंसों को विशेष बाड़े में सुरक्षित रूप से छोड़ा गया। इसके साथ अब तक कुल 8 जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन शनिवार लगभग शाम 3 बजे किया जा चुका है। ये जंगली भैंसे काजीरंगा टाइगर रिजर्व से लगभग 2220 किलोमीटर की दूरी तय कर कान्हा पहुंचाए गए। मध्यप्रदेश वन विभाग