उरई: अयोध्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ हुई मारपीट के विरोध में उरई के गांधी चबूतरे पर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Orai, Jalaun | Jan 17, 2024 अयोध्या में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता के साथ हुई मारपीट के विरोध में उरई शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे के पास स्थित गांधी चबूतरे पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ भाजपा व आरएसएस के लोगों ने मारपीट की और कांग्रेस पार्टी का झंडा फाड़ दिया, इसमें शामिल लोगों को ईश्वर सद्बुद्धि दे।