गोला: सरयू नदी का जलस्तर 24 घंटे में डेढ़ मीटर बढ़ा, ज्ञानकोल तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण
लगातार हो रही बारिश के चलते सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में नदी का जलस्तर करीब डेढ़ मीटर बढ़ने से गोला तहसील के तटवर्ती गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए मुख्य अभियंता ई. विकास सिंह ने बड़हलगंज के ज्ञानकोल (पटना) सरयू तट पर लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।