खगौल: दानापुर में चैत पूर्णिमा और हनुमान जयंती पर हवन, विश्व शांति की कामना की गई
दानापुर में चैत पूर्णिमा और हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पेठिया बाजार स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। अनुष्ठान पुजारी बृज मोहन मिश्रा के आचार्यत्व में विधि-विधान से संपन्न हुआ। हवन के दौरान विश्व शांति, जनकल्याण और सुख-समृद्धि की