मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के करौदा गांव में आग लगने से 6 बीघा गेहूं की फसल जली, किसानों को हुआ भारी नुकसान
राजगढ़ थाना क्षेत्र के करौदा गांव में बुधवार की शाम करीब 7:00 बजे आग लगने से 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। घटना न्याय पंचायत धरौरा के अंतर्गत हुई है। इस अग्निकांड में अनूप कुमार शुक्ला व राजकुमार शुक्ला की चार बीघा। तथा कृष्ण कुमार शुक्ला की दो बीघा फसल प्रभावित हुई है। सभी किसान करोदा गांव के हैं। आग की लपटे इतनी तेज थी कि उन पर। काबू पाना मुश्किल था।