कटंगी: कटंगी महाविद्यालय की दो छात्राओं ने नाम किया रोशन, राष्ट्रीय को-को महिला वर्ग प्रतियोगिता में हुआ चयन
शासकीय राजा भोज महाविद्यालय कटंगी की दो छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर जगह सुनिश्चित कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। क्रीड़ा अधिकारी अधीर घोड़ेश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय की छात्रा नेहा बाहेश्वर और सतवंती मर्सकोले का राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।