कटंगी: जनपद शिक्षा केंद्र कटंगी में 57 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को बांटे गए सहायक उपकरण
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले छात्र-छात्राओं को जनपद शिक्षा केन्द्र कटंगी में एक समारोह का आयोजन कर सहायक उपकरण और कृत्रिम अंगों के वितरण किया गया। सहायक संचालक सी.एस.कुसराम और बीआरसी रविन्द्र हरिनखेड़े ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सहायक उपकरण प्रदान किए। उपकरण पाकर छात्र-छात्राओं में बेहद अधिक उत्साह देखने को मिला।