दरभंगा: दरभंगा स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर चल रहे शौचालय में पानी नहीं आने की वजह से रेल यात्री हुए परेशान
दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित शौचालय में पानी नहीं आने की वजह रेल यात्री परेशान हो गए। इस संबंध में शौचालय संचालक ने बुधवार को दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि चार दिनों तक यह परेशानी रह सकती है और चार दिनों में कुछ कुछ घंटे पर पानी आने की बात कही गई है। उन्होंने कहा पानी का पाइप फटने की वजह से यह परेशानी हो रही है।