फतेहपुर: तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चार यात्री गंभीर रूप से घायल, नौ लोग थे सवार, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती
फतेहपुर जिला के जाफरगंज थाना क्षेत्र के हसनपुर देवरी गाँव के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। अमौली-खजुहा मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार कई यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं। अचानक संतुलन बिगड़ने से चालक वाहन पर नियंत्र