फतेहपुर: सदर के लखनऊ बाईपास के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से बिरियानी दुकानदार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र के मियां साहब की तकिया अरबपुर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय सज्जाद अली का 55 वर्षीय पुत्र इरशाद अली कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप बिरयानी की ठेलिया लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति आज भी वह बिरयानी की ठेलिया लगाए हुए था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से इरशाद अली घायल हो गया। ह