उज्जैन शहर: मां के इलाज के लिए पुलिस बनी सहारा, झुग्गी बस्ती निवासी 14 वर्षीय बालक ने पुलिस से मांगी मदद आरक्षक ने किया रक्तदान
उज्जैन में मानवता की मिसाल पेश करते हुए चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी विवेक कानोड़िया ने एक जरूरतमंद परिवार की मदद की। इस्कॉन मंदिर के पीछे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 14 वर्षीय सूरज भाटी ने अपनी मां सुनीता भाटी के इलाज के लिए रक्त की आवश्यकता होने पर थाना प्रभारी को फोन किया। सूचना मिलते ही कानोड़िया अ