जखनिया: जखनिया में अंबेडकर जयंती पर सेवा पखवाड़ा व संगोष्ठी, महादलित बस्ती में गूंजा सामाजिक समरसता का संदेश
गाजीपुर के जखनिया विधानसभा क्षेत्र में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा पखवाड़ा और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महादलित बस्ती चाँदकेपार में आयोजित हुआ, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया।