हाथरस: गांव महो के पास बाइक सवार को सांड ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उपचार जारी
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव महो के पास तेज गति से आ रही बाइक सवार को अचानक से एक आवारा सांड ने टक्कर मार दी इस दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे के लगभग परिजनों द्वारा घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है जिसके रीड की हड्डी में गंभीर चोट आई है और डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है