कोरकू समाज संगठन द्वारा वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम बेलढाना में किया गया जिसमें जिले सहित अन्य राज्यों के सामाजिक संगठन के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पुजा अर्चना कर किया गया वहीं मंच पर पारम्परिक संस्कृति का परिचय दिया गया कार्यक्रम में जिले एवं अन्य जिलों, प्रदेश से आएं कोरकू कलाकार अतिथिगण शामिल हुए। सभी को सम्मानित किया।