राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम तथा “म्हारो पावन चित्तौड़गढ़” स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिले में स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत शनिवार को पाडन पोल स्थित झरनेश्वर महादेव परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर की गई। इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ स्वयं परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।