बिसौली: वजीरगंज कस्बा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
Bisauli, Budaun | Jun 21, 2026 वजीरगंज थाना क्षेत्र के वजीरगंज कस्बे में स्थित एवीएस स्कूल के पीछे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक को टॉवर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना वजीरगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।