औरैया: ग्राम क्योंटरा में ओलावृष्टि से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा गेहूं की खड़ी फसल हुई नष्ट, सपा जिला अध्यक्ष ने किया दौरा
औरैया। सदर विकासखंड के ग्राम क्योंटरा में बीती 4 अप्रैल को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अचानक गिरे ओलों से गेहूं की तैयार फसल बर्बाद हो गई, जिससे गांव के सैकड़ों किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। फसल खराब होने के बाद किसानों के सामने अब रोजमर्रा के खर्च और कर्ज चुकाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्