मोदीनगर: गांव शेरपुर में एक युवती का शव मिला है। शव पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया
शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि शव करीब सात दिन पुराना है। रविवार को जब किसान सोहनवीर जंगल जा रहे थे, तो उन्होंने शव देखकर डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवती की शिनाख्त के प्रयास किए।