बिसौली नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित श्री राधे गोविंद इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।