राजगढ़: राजगढ़ में मत्स्य विभाग ने मत्स्याखेट पर रोक लगाने के बाद भी मछली पकड़ने पर की कार्रवाई 125 किलो मछली की जप्त
वर्षा ऋतु को देखते हुए राजगढ़ जिले में मछली पकड़ने पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद जलाशयों तथा नदी तलाव से मछली पकड़ने के मामले में कार्रवाई करते हुए मत्स्य विभाग ने 125 किलो मछली बरामद की है। सहायक संचालक मत्स्य उद्योग सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित की गई है।